बिहार पुलिस: चूहों ने बजा दिया सायरन, हांफते हुए पहुंची पुलिस को लगा पड़ रही डकैती

Must Read

चूहा: सांकेतिक तस्वीर सार्थक दुनिया 

संवाददाता आरा, (बिहार) | बिहार में ऐसा लगता है, जैसे चूहों का पुलिस से 36 का आंकड़ा हो गया है। चूहे कभी थाने में रखी शराब को गटक जाते हैं तो कभी अपनी हरकतों से पुलिस को दौड़ा देते हैं।

ताजा मामला आरा शहर से जुड़ा है, जहां चूहे ने ऐसी हरकत कर दी कि पुलिस रात में हांफने को मजबूर हो गई। दरअसल, नवादा थाना क्षेत्र अन्तर्गत जज कोठी मोड़ स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा का सुरक्षा अलार्म रात करीब साढ़े दस बजे तेज आवाज में बजने लगा।
सायरन बजने की आवाज सुनकर कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नवादा थाना के अफसर वहां पहुंच गए। बाहर से ग्रिल बंद थी, लेकिन इमरजेंसी सायरन बज रहा था। पुलिस अफसरों ने बोर्ड पर अंकित नंबर पर फोन लगाया और इमरजेंसी सायरन बजने के बारे में जानकारी दी।
इस पर फोन रिसीव करने वाले शख्स ने पुलिस अफसरों को बताया कि कभी-कभी चूहे छेड़छाड़ कर देते हैं तो सायरन बजने लगता है। इस पर पुलिस अफसर ने सायरन को ठीक कराने की नसीहत दी और राहत की सांस ली। आपको बताते चलें कि जज कोठी मोड़ स्थित मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस शाखा पहले से संवेदनशील रहा है।
16 दिसंबर वर्ष 2014 में अपराधियों ने दिनहाड़े धावा बोलकर करीब 17 किलो सोना लूट लिया था। अंतरजिला गिरोह के अपराधियों ने इस कांड को अंजाम दिया था। करीब पांच करोड़ का सोना अपराधियों के हाथ लगा था।

Latest News

एनकेएच कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय रोग उपचार का भरोसा, एक दिन में 05 एंजियोप्लास्टी, 40 से अधिक मरीजों ने कराया इलाज

√  120 सफल एंजियोप्लास्टी और 300 से अधिक एंजियोग्राफी केस पूरे√ आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञों के नियमित विज़िट से मरीजों...

More Articles Like This