बालको कर्मचारी संघ की हड़ताल के बीच विभिन्न श्रमिक यूनियनों ने जिला प्रशासन से मांगी सुरक्षा

Must Read

बिग ब्रेकिंग: सार्थक दुनिया न्यूज़ | कोरबा


बालकोनगर  | भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध इकाई बालको कर्मचारी संघ (बीकेएस) की अवैधानिक हड़ताल के बीच वेदांता एल्यूमिनियम मजदूर संघ (वाम्स), भारत एल्यूमिनियम एम्प्लाईज यूनियन (सीआईटीयू), भारत एल्यूमिनियम श्रमिक संघ (एचएमएस) एवं भारत एल्यूमिनियम मजदूर संघ (इंटक) आदि ने जिला प्रशासन से यह अनुरोध किया है कि बालको संयंत्र में ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों के आवागमन हेतु सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए।

श्रमिक यूनियनों ने जिला प्रशासन को यह बताया है कि कार्य पर जाने वाले कर्मचारियों और ठेका कामगारों को बालको कर्मचारी संघ के प्रदर्शनकारियों द्वारा बलपूर्वक रोका जा रहा है। महिलाओं के साथ अभद्रता भी की जा रही है। कुछ प्रदर्शनकारियों को महिला कामगारों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए भी देखा गया है। यूनियनों का कहना है कि बालको संयंत्र निरंतर चलने वाला उद्योग है। उत्पादन में बाधा आने पर विभिन्न मशीनों के अलावा संयंत्र में कार्य करने वाले लोगों को अपूरणीय क्षति होगी। औद्योगिक अशांति उत्पन्न होने से किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने की आशंका है।

इधर दूसरी ओर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और रामपुर क्षेत्र के विधायक ननकी राम कंवर बालको एल्युमिनियम संयंत्र के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने बालको कर्मचारी संघ की अगुवाई में आंदोलनरत श्रमिकों को समर्थन देने के लिए पहुंच गए हैं। इसके पूर्व उन्होंने संयंत्र के विभिन्न प्रवेश द्वार पर जाकर वहां मौजूद अन्य आंदोलनकारियों से भी मुलाकात की।

 

 

Latest News

‘बालको’ ने भारत के सबसे बड़े स्मेल्टर से किया पहली धातु का उत्पादन, ‘वैश्विक मिलियन टन क्लब’ में हुआ शामिल

• भारत की सबसे बड़ी 525 केए स्मेल्टर से पहले धातु का उत्पादन प्रारंभ• देश के एल्यूमिनियम बाजार के...

More Articles Like This