पूर्व विधायक बद्रीधर दीवान के निधन पर विस अध्यक्ष व सांसद ने जताया शोक

Must Read

कोरबा | छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व सीपत के विधायक रहे बद्रीधर दीवान के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. महंत ने कहा कि स्व. दीवान के निधन से छत्तीसगढ़ की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। वे एक मार्गदर्शक के तौर पर भी अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी इस कमी को शायद ही पूरा किया जा सकेगा। डॉ. महंत व श्रीमती महंत ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दु:ख की इस घड़ी को सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

Latest News

‘बालको’ ने भारत के सबसे बड़े स्मेल्टर से किया पहली धातु का उत्पादन, ‘वैश्विक मिलियन टन क्लब’ में हुआ शामिल

• भारत की सबसे बड़ी 525 केए स्मेल्टर से पहले धातु का उत्पादन प्रारंभ• देश के एल्यूमिनियम बाजार के...

More Articles Like This