✅ अंत्योदय का दर्शन देने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय हमारे दिलों में रहेंगे अमर : गौतम अग्रवाल
by लकी गहलोत, सार्थक दुनिया, रायगढ़
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कमलम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक पं. दीनदयाल उपाध्याय के अविस्मरणीय योगदान को याद किया गया।










