कोरबा | पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़, नया रायपुर से दिनांक 17/3/2021 को जारी किए गए आदेश क्रमांक/ पुमु/डीजीपी/पीए/145/2020 अटल नगर, नवा रायपुर के मुताबिक थाना कोतवाली कोरबा में पदस्थ निरीक्षक दुर्गेश शर्मा को प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन पद-स्थापना स्थल जिला दुर्ग स्थानांतरित कर पदस्थ किया गया है।
उक्त आदेश के परिपालन में निरीक्षक दुर्गेश शर्मा कोरबा को नवीन पद-स्थापना स्थल जिला दुर्ग के लिए दिनांक 24/5/2021 को अपराह्न बाद कार्य मुक्त कर दिया गया।