श्री साहू ने कहा कि देश के एक राष्ट्रीय अखबार द्वारा किए गए सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 26वां स्थान दिया गया है जो छत्तीसगढ़वासियों व कांग्रेस पार्टी के लिए गौरव की बात है। इस सर्वे सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्रियों को पीछे छोड़कर लोकप्रियता के शिखर को छूकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के पौने तीन करोड़ लोगों को गौरवान्वित किया है।