रायगढ़: जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 (लैलूंगा-2) से यशोमती सिंह सिदार ने दाखिल किया नामांकन 

Must Read

रायगढ़ ( लकी गहलोत)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद से ही ग्रामीण अंचलों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। इसके साथ ही नामांकन प्राप्त करने और जमा करने का कार्य जोरों पर है। जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने वाले अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनके साथ नेता और समर्थक भी बड़ी संख्या  में देखे जा रहे हैं। शहर में निगम चुनाव का प्रचार – प्रसार जहां तेज हो रहा है वहीं ग्रामीण अंचलों में भी जिला पंचायत चुनाव के लिए सियासत गरमा रही है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपना राजनीतिक समीकरण बनाना शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए आरक्षण के बाद से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 लैलूंगा आदिवासी मुक्त सीट घोषित हुई है। आरक्षण के बाद इस क्षेत्र में लैलूंगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के पुत्रवधु श्रीमती यशोमती सिंह सिदार के चुनाव लड़ने की चर्चा पूरे विधानसभा क्षेत्र में हो रही थी। क्षेत्रवासियों के कहने पर ही उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने का मन बनाया और नामांकन दाखिल कर दिया।
गौरतलब है कि यशोमती सिंह सिदार इस क्षेत्र में कांग्रेस की लोकप्रिय नेत्री हैं। इससे पहले भी वे यहां से प्रचंड मतों से चुनाव जीतकर जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं । ऐसे में उन्हें इस क्षेत्र का अच्छा खासा अनुभव भी प्राप्त है। सामाजिक दृष्टि से गोंड समाज में यशोमती सिंह सिदार की मजबूत पकड़ बनी हुई है। महिलाओं के बीच उनकी लोकप्रियता उन्हें राजनीतिक तौर पर मजबूत भी कर रहा है। पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रहने के दौरान उन्होंने कई गांव में मूलभूत समस्याओं का निदान कर अनेक विकास कार्यों को अंजाम दिया है। जिसका लाभ उन्हें इस बार भी मिलने की पूरी संभावना है। वे कांग्रेस की एक कर्मठ और संघर्षशील नेत्री हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि यशोमती सिंह सिदार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़कर भाजपा को एक बड़ी चुनौती देंगी। उन्हें यह विश्वास है कि श्रीमती सिदार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़कर भाजपा को करारी शिकस्त देंगी। पिछले जिला पंचायत चुनाव में यशोमती सिंह सिदार ने भाजपा की दिग्गज महिला नेत्री, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य शांता साय को 6000 से भी अधिक मतों से पराजित कर चुकी हैं।
नामांकन दाखिल करने पहुंची यशोमती सिंह सिदार के साथ मुख्य रूप से लैलूंगा विधानसभा के राजेंद्र वैष्णव महाराज, धमेंद्र पंडा, विमल कुजूर, लोकनाथ सिंह, रत्थु सिदार, रोहित सिदार, चंद्रकला सिदार, सुशीला सिदार, खगेश्वर प्रधान, संगीता गुप्ता, जनार्दन पंडा, भूपेंद्र पंडा, देव प्रसाद सिंह सहित लैलूंगा क्षेत्र के किसान और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Latest News

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को दिया बढ़ावा

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया।...

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को...

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन भारतीय डाक सेवा, बिलासपुर...

More Articles Like This