छत्तीसगढ़: महासमुंद जिला जेल की 21 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागे 5 कैदी, सभी आरोपी संगीन मामले में हुए थे अंदर

Must Read

तस्वीर महासमुंद जेल की है। इसी के पिछले हिस्से से कैदी भागे हैं


महासमुंद | प्रदेश के महासमुंद जिला जेल से संगीन मामलों में कैद 5 आरोपी फरार हो गए हैं। घटना गुरुवार दोपहर 3:30 बजे की है। पांचों कैदी जेल की 21 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग निकले हैं। कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलने के बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।


जेल के पीछे की दीवार फांदकर पांचों फरार हुए हैं। इनमें से एक कैदी 363, 366, 376, एक 20( ख) एनडीपीएस एक्ट, तीन 397, 341, 25,27 के अपराध में बंद थे। इनमें 4 आरोपियों को 2019 और 1 को 2020 में जेल लाया गया था।

इन आरोपियों में चार आरोपी महासमुंद जिले के और एक आरोपी गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि चार आरोपियों को 2019 में सजा होने के बाद जेल लाया गया था। एक आरोपी को 2020 में सुनवाई के बाद जेल दाखिल किया गया था। जेल से फरार पांचों आरोपियों ने बड़े ही शातिराना ढंग से जेल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर फरार हुए हैं। फरार कैदियों की तलाश की जा रही है। अन्य जिलों की पुलिस को भी सर्तक करते हुए फरार कैदियों के बारे मे जानकारी भेजी गई है। इस घटना के बाद से जेल प्रबंधन ने अन्य बैरकों के साथ पूरे जेल में सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त कर दिया है ।

Latest News

म्यांमार में जन्म से लेकर गुजरात की राजनीति तक की यात्रा, कैसे एक व्यापारी का बेटा बना मुख्यमंत्री? बताते हैं विजय रूपाणी की पूरी...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ है। अहमदाबाद के सरदार...

More Articles Like This