कथावाचिका प्रेमलता शुक्ला ने एम.ए. संस्कृत की प्रावीण्य सूची में बनाया प्रथम स्थान, मिला स्वर्णमंडित पदक

Must Read

सार्थक दुनिया न्यूज़, कोरबा

कोरबा की प्रसिद्ध भागवत कथावाचिका श्रीमती प्रेमलता शुक्ला को एम.ए.संस्कृत की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें स्वर्णमंडित पदक से सम्मानित किया गया है। श्रीमती शुक्ला की उक्त महत्वपूर्ण उपलब्धि पर निगम परिवार के सदस्य एवं उनके शुभचिंतक गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
कोरबा की प्रसिद्ध भागवत कथावाचिका श्रीमती प्रेमलता शुक्ला नगर पालिक निगम कोरबा के टी.पी. नगर जोन कमिश्नर अखिलेश्वर प्रसाद शुक्ला की धर्मपत्नी है। अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा वर्ष 2021 में आयोजित एम.ए.संस्कृत (अंतिम वर्ष) की परीक्षा उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करते हुए विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें स्वर्णमंडित पदक से सम्मानित किया गया है।
श्रीमती प्रेमलता शुक्ला भारतीय संस्कृति एवं अध्यात्म के क्षेत्र में गहरी रूचि रखती हैं। वे काफी समय से विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भागवत कथा प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं व श्रोताओं को भागवत कथा का गूढ-ज्ञान व धर्म लाभ प्रदान कर रही हैं। श्रीमती शुक्ला को स्वर्णमंडित पदक से सम्मानित किए जाने एवं अर्जित इस बड़ी उपलब्धि के लिए निगम के अधिकारी- कर्मचारियों एवं उनके शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

 

Latest News

कांग्रेस को और अधिक ताकतवर बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने की जरूरत – जयसिंह अग्रवाल

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज) । जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के निर्देश पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य...

कांग्रेस को और अधिक ताकतवर बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर...

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज) । जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के निर्देश पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक प्रभारी नारायण...

More Articles Like This