कोरबा, (सार्थक दुनिया) | पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने शनिवार को 2 अलग-अलग तबादला सूची जारी कर कुल 32 पुलिस कर्मियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल में कटघोरा थाना प्रभारी लखनलाल पटेल को रक्षित केन्द्र भेजा गया है। उनके स्थान पर मानिकपुर पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी निरीक्षक नवीन देवांगन कटघोरा के नये थाना प्रभारी होंगे। इसी तरह बांकीमोंगरा थाना में पदस्थ एसआई राजेश चंद्रवंशी को करतला थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक कारणों से जिले के विभिन्न थानों/रक्षित केन्द्र में स्थानांतरित किए गए पुलिस कर्मियों की जानकारी के लिए निम्नलिखित सूची का अवलोकन जरूर करें..