एनटीपीसी कोरबा की मैत्री महिला समिति द्वारा सिलाई मशीन एवं कूलर का वितरण

Must Read

सार्थक दुनिया न्यूज़, कोरबा | 6 अप्रैल 2022

एनटीपीसी कोरबा की मैत्री महिला समिति द्वारा मैत्री बंधन कार्यक्रम के तहत सिलाई मशीन एवं कूलर का वितरण किया गया। यह वितरण श्रीमती निवेदिता बसु, अध्यक्ष – मैत्री महिला समिति के हाथों संपन्न हुआ।

मैत्री महिला समिति द्वारा बालक बालगृह, दर्री को कूलर एवं ग्रामीण महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने एवं उनके कौशल विकास के लिए महिला समिति द्वारा यह प्रयास सतत् रूप से निरंतर किया जाता रहा है।

उल्लेखनीय है कि परियोजना प्रभावित ग्राम छुरीखुर्द के महिलाओं को सहयोगी संस्था छत्तीसगढ़ उद्यमिता विकास केन्द्र (सेडमैप) कोरबा द्वारा पूर्व में सिलाई मशीन का प्रशिक्षण दिया गया था।

बालगृह – दर्री में आयोजित हुए वितरण कार्यक्रम में श्रीमती निवेदिता बसु ने बालकों के उज्ज्वल भविष्य एवं अच्छे कार्य के क्रियान्वयन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए संस्था के अनुकरणीय पहल की प्रशंसा की एवं अपनी शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में मैत्री महिला समिति के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Latest News

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को दिया बढ़ावा

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया।...

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को...

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन भारतीय डाक सेवा, बिलासपुर...

More Articles Like This