Sharad Purnima 2022: शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर को, ये शुभ संयोग बढ़ा रहे दिन का महत्व, जानें पूजन का उत्तम मुहूर्त

Must Read

शरद पूर्णिमा | सार्थक दुनिया न्यूज़, रायपुर अक्टूबर 8, 2022

 हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस साल शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर को है। कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे पास होता है। कहा जाता है कि इस दिन आकाश से अमृत वर्षा होती है।
शरद पूर्णिमा 2022 शुभ मुहूर्त-
हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 09 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 41 मिनट से शुरू होगी। ये तिथि अगले दिन 10 अक्टूबर 2022 को सुबह 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी। इस साल शरद पूर्णिमा 09 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

शरद पूर्णिमा पर बन रहे ये शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:40 ए एम से 05:29 AM

अभिजित मुहूर्त- 11:45 ए एम से 12:31 PM

विजय मुहूर्त- 02:05 पी एम से 02:51 PM

गोधूलि मुहूर्त- 05:46 पी एम से 06:10 PM

अमृत काल- 11:42 ए एम से 01:15 PM

सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:18 ए एम से 04:21 PM

बन रहे ये शुभ योग-
इस साल शरद पूर्णिमा पर कई शुभ योग बनने से इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। ध्रुव योग शाम 06 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 31 मिनट से शाम 04 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

 

Latest News

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को दिया बढ़ावा

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया।...

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को...

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन भारतीय डाक सेवा, बिलासपुर...

More Articles Like This