NEET UG 2023 की परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफल रही शौर्या, शौर्या राठौर ने CBSE 12 की परीक्षा में मारी थी बाजी

Must Read

By संवाददाता | जांजगीर-चांपा, सार्थक दुनिया |

जिला जांजगीर- चाम्पा निवासी कु. शौर्या राठौर ने NEET UG 2023 की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही 575 / 720 अंक अर्जित कर परिवार और राठौर समाज को गौरवान्वित किया है। शौर्या भविष्य में डाॅक्टर बनकर मानवता की सेवा करना चाहती है।
मेधावी छात्रा शौर्या राठौर  CBSE (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल  किया है।
शौर्या राठौर जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर में पदस्थ संयुक्त संचालक धनंजय राठौर की सुपुत्री हैं। उनकी माँ रोशनी राठौर आकाशवाणी रायपुर में कम्पीयर के रुप में कार्यरत हैं। शौर्या की बहन सौम्या महाराष्ट्र (मुम्बई) से लाॅ की पढ़ाई कर रही है। शौर्या प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही है।
शौर्या ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय बड़ों के मार्गदर्शन, आशीर्वाद और अपने परिवार जनों के स्नेह, शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। शौर्या को उनके इस उपलब्धि पर परिवारजन, रिश्तेदारों, दोस्तों सहित समाज के लोगों ने बधाई देने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग को किया सम्मानित

राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला कोरबा को मिला रजत पदक कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। न्यू सर्किट...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग...

राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला कोरबा को मिला रजत पदक कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस रायपुर में...

More Articles Like This