नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने एनटीपीसी कोरबा जेम 2022 की बच्चियों से मुलाक़ात कर उन्हें किया प्रोत्साहित 

Must Read


कोरबा, सार्थक दुनिया | बालिकाओं को प्रोत्साहित करने एवं उनमें प्रेरणा भाव भरने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने सोमवार को एनटीपीसी कोरबा में चल रहे बालिका सशक्तिकरण मिशन 2022 में भाग ले रहीं बालिकाओं के साथ खुलकर बातचीत की। इस आयोजन में खजांची कुमार (अपर आयुक्त, नगर निगम) एवं पी.एम. जेना (मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी कोरबा) भी उपस्थित थे।
नगर निगम आयुक्त श्री पाण्डेय ने बच्चियों को प्रेरित कर उन्हें अपने पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि : “हमें अपने बच्चों के अकादमिक विकास के साथ साथ अन्य सॉफ्ट स्किल्स के प्रति भी दायित्व निभाना चाहिए। जीवन में सॉफ्ट स्किल्स, क्रीड़ा इत्यादि एक इंसान के व्यक्तित्व विकास के साथ एकाग्रता लाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। एनटीपीसी के बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत बच्चों के कौशल विकास के लिए उठाए गए कदम एक सार्थक पहल है।“ 

एक माह तक चलने वाले बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें बुनियादी शिक्षा, योग, कला, स्वास्थ्य, कौशल, आत्मरक्षा, फ़ाइन आर्ट्स जैसे विषयों के बारे में जागरूक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से एनटीपीसी ने ग्रामीण क्षेत्रों में फैली रूढ़ीवादी अवधारणाओं को दूर करने सहित बालिका भ्रूण हत्या जैसी समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया है। यह अभियान बालिकाओं के सशक्तिकरण के साथ साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का भी काम करता है। इस अभियान के तहत बच्चों को अपनी प्रतिभा एवं क्षमता को दर्शाने का मौका मिलता है।  
 

Latest News

‘बालको’ ने भारत के सबसे बड़े स्मेल्टर से किया पहली धातु का उत्पादन, ‘वैश्विक मिलियन टन क्लब’ में हुआ शामिल

• भारत की सबसे बड़ी 525 केए स्मेल्टर से पहले धातु का उत्पादन प्रारंभ• देश के एल्यूमिनियम बाजार के...

More Articles Like This