बिलासपुर: कमर दर्द का इलाज कराने गए युवक को झोलाछाप ने लगाया इंजेक्शन, एक घंटे में हो गई मौत

Must Read

बिलासपुर (सार्थक दुनिया) | मस्तूरी के एक झोलाछाप ने नर्सिंग कालेज के कर्मचारी को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। एक घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। कालेज कर्मी के साथियों ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। इधर घटना की जानकारी होने के बाद झोलाछाप अपने ठिकाने से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।
मस्तूरी थाना प्रभारी प्रकाश कांत ने बताया कि दुर्ग जिले के साजा क्षेत्र अंतर्गत देऊरगांव में रहने वाले मुरली यादव (27 वर्ष) संदीपनी नर्सिंग कालेज में सुपरवाइजर थे। सोमवार की सुबह उनके कमर में दर्द था। इलाज के लिए वे मस्तूरी में रहने वाले झोलाछाप बीपी मंडल के पास गए। डाक्टर ने उनकी कमर में नेरोबियान इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगवाने के बाद वे अपने घर लौट आए।

घर लौटते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। उनके साथी अभी उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच उनकी मौत हो गई। नर्सिंग कालेज के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी मस्तूरी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पीएम रिपोर्ट पर पर होगी आगे की कार्रवाई
इधर घटना की जानकारी मिलते ही झोलाछाप अपने ठिकाने से फरार हो गया। पूछताछ के लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि मामले में आरोपित को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई है जो उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है
स्वजन को दी गई जानकारी
मस्तूरी थाना प्रभारी प्रकाश कांत ने बताया कि नर्सिंग कालेज कर्मी मुरली यादव यहां कालेज परिसर में ही रहता था। उसका परिवार गांव में रहता है। घटना की जानकारी उनके परिवार वालों को दी गई है। स्वजन की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है। दोपहर को स्वजन शव लेकर गांव लौट गए हैं।

 

Latest News

6 अगस्त को अपराह्न 3 बजे भाकपा कार्यकर्ता आईटीआई चौक पर देंगे विशाल धरना, विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्टर को सौंपेंगे राज्यपाल के नाम...

भाकपा राज्य परिषद में शामिल किए गए कोरबा के वरिष्ठ पार्टी सदस्यों/पदाधिकारियों का किया गया सम्मान कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)।...

6 अगस्त को अपराह्न 3 बजे भाकपा कार्यकर्ता आईटीआई चौक पर...

भाकपा राज्य परिषद में शामिल किए गए कोरबा के वरिष्ठ पार्टी सदस्यों/पदाधिकारियों का किया गया सम्मान कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद...

More Articles Like This