एक्सक्लूसिव: 600 से ज्यादा लोगों की हिंदू धर्म में हुई घर वापसी! इस नेता ने संभाली जिम्मेदारी

Must Read

by सार्थक दुनिया न्यूज़, जशपुर | 27 दिसंबर 2021 

जशपुर राजघराने के प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और रायगढ़ महाराज देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विक्रमादित्य सिंहदेव के बेटे विजय आदित्य सिंहदेव ने किलकिला में धर्मान्तरित परिवारों के पैर धोकर उनकी घर वापसी कराई.

जशपुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के किलकिला शिवमंदिर में विश्व कल्याण महायज्ञ के समापन में शनिवार को घर वापसी कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। 2013 से अपने पिता स्व. दिलीप सिंह जूदेव द्वारा चलाए गए राष्ट्रीय मिशन घर वापसी को आगे बढ़ाने में लगे भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने दुसरे धर्म अपना चुके लोगों के पांव धोकर हिन्दू धर्म में घर वापसी कराई। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद गोमती साय, राजघराने से विजय आदित्य सिंहदेव समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे और इस कार्यक्रम के साक्षी बने।
स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के राष्ट्रव्यापी महाअभियान ऑपरेशन घर वापसी को संभालने के लिए अब युवा वर्ग सामने आने लगा है। जशपुर राजघराने के प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और रायगढ़ महाराज देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विक्रमादित्य सिंहदेव के बेटे विजय आदित्य सिंहदेव ने किलकिला में धर्मान्तरित परिवारों के पैर धोकर उनकी घर वापसी कराई। शनिवार को पत्थलगांव विधानसभा के ग्राम पंचायत किलकिला में आयोजित विश्व कल्याण महायज्ञ में आसपास के ग्रामीण व अन्य जशपुर एवं रायगढ़ जिले से आए लोग शामिल हुए। 
स्व. दिलीप सिंह जूदेव ने पूरे देश में ऑपरेशन घर वापसी का अभियान चलाया था, जिसके माध्यम से उन्होंने धर्मान्तरित लोगों को पुनः हिन्दू धर्म में शामिल करने का बीड़ा उठाया था। इस विरासत को उनके पुत्र प्रबल प्रताप ने संभाला और अब उनके भतीजे विजय आदित्य सिंहदेव बखूबी संभालते दिख रहे हैं।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि इस कार्यकर्म में 6 सौ से भी अधिक व्यक्तियों को हिन्दू धर्म में घर वापसी कराया गया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से धर्मांतरण बढ़ गया है। जशपुर राजघराने की करीबी एवं क्षेत्रीय सांसद गोमती साय ने भी धर्मांतरण को लेकर कांगेस पर जमकर हल्ला बोला।

 

Latest News

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को दिया बढ़ावा

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया।...

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को...

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन भारतीय डाक सेवा, बिलासपुर...

More Articles Like This