कोरबा: पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामपुर में प्रशासन ने बेजा कब्जाधारियों के अवैध ठिकानों पर चलाया बुलडोजर, क्षेत्र में हड़कंप

Must Read

सार्थक दुनिया न्यूज़
By Correspondent, 1 November 2021 4:30 PM IST

कोरबा (पौड़ी-उपरोड़ा) | जिले के प्रशासनिक अमले ने ग्राम रामपुर के मध्य से गुजर रहे नेशनल हाईवे 130 के आस-पास स्थित शासकीय भूमि पर ग्रामवासियों और सफेदपोश रसूखदारों द्वारा बड़े पैमाने पर कब्जा कर निर्मित किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ जोरदार कार्रवाई कर जमींदोज किया।
इस कार्रवाई के दौरान तोड़क जेसीबी, कार्रवाई दस्ता सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला मौजूद था। आपको बता दें कि नेशनल हाईवे 130 के इर्द-गिर्द बड़े पैमाने पर शासकीय भूमि मौजूद है जिस पर कतिपय सफेदपोश रसूखदारों द्वारा कब्जा किया जा रहा था। प्रशासन को लंबे समय से इसकी शिकायत भी मिल रही थी।
बाइट: के.के. लहरे, तहसीलदार, पोडी उपरोड़ा

पोड़ी उपरोड़ा तहसीलदार के. के. लहरे ने सार्थक दुनिया संवाददाता को बताया कि रामपुर में अवैध कब्जे की शिकायतें उन्हें लगातार मिल रही थी। जांच उपरांत शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा करने की बात सही पाए जाने के बाद तोड़फोड़ की यह कार्यवाही की गई है।


Latest News

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 242 लोग थे सवार

अहमदाबाद, सार्थक दुनिया न्यूज अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. जानकारी के...

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का...

अहमदाबाद, सार्थक दुनिया न्यूज अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से...

More Articles Like This