कोरबा: युवाओं के प्रेरणा स्रोत बन रहे युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रबल नेतृत्वकर्ता के रूप मेें तेजी से उभर रहा नाम

Must Read

सार्थक दुनिया, कोरबा | 18 नवंबर 2021, 3:58 PM

कोरबा, सार्थक दुनिया न्यूज़ | अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एकता ठाकुर एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढी के कोरबा आगमन पर जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा की अगुवाई में उनकी टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए उनके समर्थकों द्वारा पूरी गर्मजोशी के साथ नारेबाजी करते हुए माल्यार्पण कर उनका आत्मिक अभिनंदन किया गया।
इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा एवं उनके समर्थकों द्वारा बुधवारी चौक से पदयात्रा करते हुए स्व. बिसाहू दास महंत के प्रतिमा स्थल तक रैली भी निकाली गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्री पाढी एवं एकता ठाकुर का अभिनंदन करते हुए समर्थकों ने पूरे जोश-खरोश के साथ अपनी ख़ुशी का इजहार भी किया।
स्वागत रैली की समाप्ति के बाद राष्ट्रीय सचिव एकता ठाकुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढी एवं सत्य प्रकाश मिश्रा ने संयुक्त रूप से स्व. बिसाहू दास महंत की प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

 

Latest News

‘बालको’ ने भारत के सबसे बड़े स्मेल्टर से किया पहली धातु का उत्पादन, ‘वैश्विक मिलियन टन क्लब’ में हुआ शामिल

• भारत की सबसे बड़ी 525 केए स्मेल्टर से पहले धातु का उत्पादन प्रारंभ• देश के एल्यूमिनियम बाजार के...

More Articles Like This