Mumbai Drug Case: अब कैदी नंबर 956 हैं आर्यन खान, 20 अक्टूबर तक खानी होगी जेल की रोटी

Must Read

सार्थक दुनिया न्यूज़ | मुंबई


सुनवाई के बाद आर्यन खान को फिर से मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में ले जाया गया। यहां उन्हें N-956 नंबर दिया गया है। जेल में सभी कैदियों को एक नंबर दिया जाता है और उसे इसी नंबर से बुलाया जाता है। आर्यन खान को शुरु में क्वारंटीन सेल में रखा गया था। इसमें उन्हें बाकी कैदियों से अलग रखा गया था। लेकिन उनका क्वारंटीन पीडियड खत्म होने बाद अब उन्हें सामान्य बैरक में रखा गया है, जहां वो तमाम दूसरे कैदियों के साथ रहेंगे।

जेल में आर्यन को 11 दिन पहले परिवार की ओर से मनी ऑर्डर के रूप में 4,500 रुपए के कूपन मिले थे। जेल नियम के मुताबिक, हर कैदी को एक महीने में 4500 रुपए का ही कूपन मिल सकता है। इस पैसे से आर्यन खान जेल की कैंटीन से सामान खरीद सकते हैं। उन्होंने पिछले दिनों कूपन से कुछ बिस्किट और पानी की बोतल खरीदी थी। अब उनके लिए आगे के दिन मुश्किल भरे होंगे, क्योंकि अब उन्हें जेल मैनुएल के मुताबिक सुबह उठना, समय पर नाश्ता और खाना लेना और बाकी समय कमरे में कैद रहने जैसे नियमों का पालन करना होगा। आर्यन खान ने अब तक जैसी जिन्दगी जी है, उसकी तुलना में ये रुटीन उन्हें बहुत मुश्किल लगेगी।

गौरतलब है कि बीते 2 अक्टूबर की रात को मुंबई में क्रूज पर हो रही ड्रग्स पार्टी पर एनसीबी की छापेमारी में आर्यन खान को पकड़ गया था। आर्यन खान के साथ और लोग भी पकड़े गए थे। इसके बाद आर्यन खान सहित सभी आरोपी को एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया था। कोर्ट ने बाद में सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। तब से आर्यन खान मुंबई की आर्थर रोड जेल में कैद हैं।

 

Latest News

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 242 लोग थे सवार

अहमदाबाद, सार्थक दुनिया न्यूज अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. जानकारी के...

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का...

अहमदाबाद, सार्थक दुनिया न्यूज अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से...

More Articles Like This