अधिवक्ता सुरेश कुमार शर्मा बने छत्तीसगढ़ भाजपा विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

Must Read

छत्तीसगढ़ भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नव नियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश कुमार शर्मा को गमछा ओढ़ाते हुए नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल व मंडल महामंत्री भाजपा, बालको सुमित तिवारी।


कोरबा, सार्थक दुनिया न्यूज़ | जिला भाजपा कोरबा के निष्ठावान कार्यकर्ता सुरेश कुमार शर्मा (अधिवक्ता/नोटरी) को छत्तीसगढ़ भाजपा विधि प्रकोष्ठ हेतु प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कोरबा नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्त्ताओं, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।
इस परिप्रेक्ष्य में नेता प्रतिपक्ष श्री अग्रवाल ने अपने निवास पर छत्तीसगढ़ भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नव नियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश कुमार शर्मा को गमछा ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी है। उक्ताशय की जानकारी मंडल महामंत्री, भाजपा बालको (छ.ग.) सुमित तिवारी ने दी है।

 

Latest News

‘बालको’ ने भारत के सबसे बड़े स्मेल्टर से किया पहली धातु का उत्पादन, ‘वैश्विक मिलियन टन क्लब’ में हुआ शामिल

• भारत की सबसे बड़ी 525 केए स्मेल्टर से पहले धातु का उत्पादन प्रारंभ• देश के एल्यूमिनियम बाजार के...

More Articles Like This