किसानों से किये वादों पर खरी उतरी कांग्रेस सरकार- अवध डनसेना

Must Read

सार्थक दुनिया न्यूज़ डेस्क                                               by लक्की गहलोत, संवाददाता, रायगढ़


रायगढ़ | किसानों के लिए प्रदेश सरकार कृषि एवं कृषक हित के नीति के तहत विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। भूपेश बघेल ने जब से मुख्यमंत्री पद का दायित्व सम्हाला है तब से चुनाव में कृषकों से किये गये एक- एक वादों को पूरा करते हुए कृषि प्रधान इस राज्य को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहे हैं।

तत्कालीन आदेश के तहत भूपेश सरकार द्वारा 1 नवंबर 2018 से 2021तक के खरीफ फसल सहित रवि फसल के 15 लाख किसानों का जल कर माफ़ किये जाने के फैसले का स्वागत करते हुए रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के प्रवक्ता अवध डनसेना ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल सहित कांग्रेस सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उक्त फैसले से प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर व्याप्त है।

जारी विज्ञप्ति के माध्यम से अवध डनसेना ने आगे कहा कि कर्ज के कुचक्र से बाहर निकले बिना कृषकों का उद्धार नही हो सकता। जब तक कृषक खुश नही होंगे तब तक छत्तीसगढ़ खुशहाल नही बन सकता। किसानों को होने वाली परेशानी को सिर्फ एक कृषक ही समझ सकता है। इसलिए प्रदेश के मुखिया किसानों को सदैव लाभ पहुंचाने का प्रयास करते हुए कृषि से संबंधित सभी योजनाओं का लक्ष्य अन्नदाताओं को स्वावलंबी और खुशहाल बनाने का ही होता है।

कांग्रेस सरकार ने अपने वादे के मुताबित 2500 रुपये में धान खरीदा। इस वर्ष भी 21 मई से राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि किसानों के खाते में जमा होना प्रारंभ हो जायेगा। उक्त राशि इस कोरोना काल में किसानों की बिगड़ी आर्थिक स्थिति को सुधारने में संजीवनी बूटी जैसे काम करेगा।

 

Latest News

चंदेल बने राष्ट्रीय अखबार वितरक महामंच का छत्तीसगढ़ प्रदेश चेयरमेन, विपेन्द्र कुमार बने छत्तीसगढ़ (शहरी) प्रभारी

कोरबा। कुछ दिन पूर्व धनबाद में हुए राष्ट्रीय अखबार वितरक महामंच के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ...

More Articles Like This