कोरबा में लगा लॉकडाऊन : 12 अप्रैल से 10 दिन के लिए जिला होगा कंप्लीट लॉकडाउन…..कुछ जरूरी चीजों को कुछ घंटे की मिलेगी छूट…. कलेक्टर किरण कौशल ने टास्क फोर्स की बैठक में लिया फैसला

Must Read

कोरबा | छत्तीसगढ़ का एक और जिला लॉकडाउन होने जा रहा है। प्रदेश में अब तक 8 जिलों में लॉकडाउन लग चुका है। 9वें जिले के रूप में अब कोरबा में लॉकडाउन लगने जा रहा है। 12 अप्रैल से कोरबा कंप्लीट लॉकडाउन हो जायेगा। संपूर्ण कोरबा जिला 10 दिनों के लिए लॉकडाउन होगा। हालांकि अन्य जिलों के मुकाबले में आमलोगों को यहां थोड़ी राहत होगी। दूध, न्यूज पेपर हॉकर, सब्जी दुकानों को कुछ देर की छूट रहेगी। कलेक्टर किरण कौशल कलेक्टरेट में टास्क फोर्स की बैठक ले रही हैं। बैठक के बाद लॉकडाउन पर विस्तृत गाईडलाइन जारी होगा।


कोरबा जिले में 12 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे से लॉकडाउन लगेगा, जो 10 दिनों तक प्रभावी रहेगा। आपको बता दें कि इससे पहले कलेक्टर ने बाजारों के वक्त में बदलाव कर नाईट कर्फ्यू के जरिये कोरोना को कंट्रोल करने की कोशिश की थीं, लेकिन यह अप्रभावी रहा। कल कोरबा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या इस साल में सबसे ज्यादा रही। कलेक्टर ने आज बुलाई गई टास्क फोर्स की बैठक में लॉकडाउन का फैसला लिया।

 

Latest News

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 242 लोग थे सवार

अहमदाबाद, सार्थक दुनिया न्यूज अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. जानकारी के...

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का...

अहमदाबाद, सार्थक दुनिया न्यूज अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से...

More Articles Like This