दिल्ली में हारी AAP को भाजपा शासित छत्तीसगढ़ से मिली बड़ी खुशखबरी

Must Read

रायपुर, सार्थक दुनिया न्यूज

 हाल ही में दिल्ली की सत्ता गंवाने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को छत्तीसगढ़ से बड़ी खुशखबरी मिली है। भाजपा शासित राज्य में अरविंद केजरीवाल की पार्टी का खाता खुल गया है। ‘आप’ ने बिलासपुर में एक नगर पालिका सीट पर जीत हासिल की है। बोदरी नगरपालिका अध्यक्ष सीट पर ‘आप’ उम्मीदवार नीलम विजय वर्मा ने जीत दर्ज की है। कुछ पार्षद भी जीते हैं।
खास बात यह है कि बोदरी बिलासपुर की सबसे बड़ी नगर पालिका सीट है। यह विधानसभा स्पीकर धर्मराज कौशिक के क्षेत्र में है। यहां ‘आप’ के उम्मीदवार विजय वर्मा ने करीबी मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी को मात दे दी। विजय को 290 वोटों से जीत मिली है। बोदरी नगर पालिका में तीन पार्षद जीते हैं तो कुसमी में भी एक वार्ड में झाड़ू को जीत मिली है। ‘आप’ की जीत इसलिए भी मायने रखती है कि पार्टी ने एक और राज्य में दस्तक दे दी है।

इससे पहले मध्य प्रदेश में भी निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को सफलता मिल चुकी है। सिंगरौली में ‘आप’ ने मेयर पद जीत लिया था। दिल्ली में 10 साल बाद बहुमत खोने वाली पार्टी की पंजाब में पूर्ण बहुमत की सरकार है। इसके अलावा गुजरात, गोवा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में इसके विधायक हैं। ‘आप’ ने छत्तीसगढ़ में ऐसे समय में खाता खोला है जब दिल्ली में हार के बाद पार्टी के भविष्य को लेकर कई तरह से सवाल उठाए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में इस जीत से दिल्ली तक तक ‘आप’ के नेता और समर्थक बेहद उत्साहित हैं। ‘आप’ के पूर्व विधायक विनय मिश्रा ने एक्स पर लिखा, ‘कहां तक रोक पाओगे AAP को? आज छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट चल रहा है, वहां पर भाजपा के विधानसभा स्पीकर धर्मराज कौशिक के सीट पर भाजपा उम्मीदवार को हरा कर बिलासपुर की सबसे बड़ी नगर पालिका बोदरी नगरपालिका अध्यक्ष की सीट आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नीलम विजय वर्मा ने जीत ली।’

भाजपा का परचम
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा ने सभी 10 नगर निगम में जीत हासिल की है। वहीं अधिकतर नगर पालिका परिषद में भी कल खिला है। कुछ में निर्दलीय और कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली है।

Latest News

6 अगस्त को अपराह्न 3 बजे भाकपा कार्यकर्ता आईटीआई चौक पर देंगे विशाल धरना, विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्टर को सौंपेंगे राज्यपाल के नाम...

भाकपा राज्य परिषद में शामिल किए गए कोरबा के वरिष्ठ पार्टी सदस्यों/पदाधिकारियों का किया गया सम्मान कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)।...

6 अगस्त को अपराह्न 3 बजे भाकपा कार्यकर्ता आईटीआई चौक पर...

भाकपा राज्य परिषद में शामिल किए गए कोरबा के वरिष्ठ पार्टी सदस्यों/पदाधिकारियों का किया गया सम्मान कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद...

More Articles Like This