पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

Must Read

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी है। श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमें स्वतंत्रता मिली थी और तभी से हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमारा राष्ट्र महान देशभक्तों, संतों और महापुरुषों का जनक रहा है। यहां गांधी, चाणक्य, अम्बेडकर, चंद्रगुप्त, शास्त्री, शिवाजी, राधाकृष्णन, महाराणा प्रताप, सरदार पटेल, तिलक, गोखले, मालवीय, आजाद, सुभाष चन्द्र बोस सहित न जाने कितने और महापुरुषों ने बढ़-चढ़कर अपने देश प्रेम का परिचय दिया है। रानी लक्ष्मी बाई, सरोजनी नायडू आदि ने देश प्रेम में प्रशंसनीय भूमिका निभाई है जिससे हमें स्वतंत्रता मिली और आज हम आजाद हैं।
श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि आज भी दिन-रात मेहनत करने वाले वैज्ञानिक, चिकित्सक, इंजीनियर, व्यापारी, मजदूर, कारीगर, खिलाड़ी अपने-अपने क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य कर देश का गौरव बढ़ाने में महती योगदान दे रहे हैं। वस्तुत: देश को आगे बढ़ाने की भावना से किया गया कार्य ही देश भक्ति और देश प्रेम है।

Latest News

‘बालको’ ने भारत के सबसे बड़े स्मेल्टर से किया पहली धातु का उत्पादन, ‘वैश्विक मिलियन टन क्लब’ में हुआ शामिल

• भारत की सबसे बड़ी 525 केए स्मेल्टर से पहले धातु का उत्पादन प्रारंभ• देश के एल्यूमिनियम बाजार के...

More Articles Like This