कोरबा, (सार्थक दुनिया)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरबा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “10 वर्षों के दौरान हमने बदलते हुए भारत को देखा है। एक ऐसा भारत जिसका पूरी दुनिया में सम्मान बढ़ा है। आज के भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। आज का भारत आतंकवाद और नक्सलवाद के सामने घुटने नहीं टेकता है। यह माता कौशल्या का मायका और भगवान राम का ननिहाल है, इसलिए रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का सर्वाधिक उल्लास कहीं था तो छत्तीसगढ़ में था। ऐसा कौन है जिसे अपना ननिहाल अच्छा नहीं लगता। हमारे लिए भी यह ननिहाल है।”
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पहले किसान आत्महत्या करता था। जवान पलायन करता था। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। आतंकवादी कहीं भी घुसकर बम विस्फोट करते थे। अब कुछ भी होता है तो पाकिस्तान पहले सफाई दे देता है कि हमने कुछ नहीं किया। उसे पता है कि अगर किसी भी धमाके में पाकिस्तान का नाम होना सामने आया तो भारतीय सेना घर में घुसकर मारेगी। योगी ने कहा कि, मोदीजी 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन का लाभ दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी के शासन में मुफ्त चावल मिल रहा है। जबकि कांग्रेस के राज में जनता भूखे मरती थी। पाकिस्तान की 23 करोड़ की आबादी भी अभी भूखे मर रही है। कांग्रेसी तो कमीशन खाने के आदी हैं। उनकी कमीशनखोरी पर लगाम लगाने के लिए पीएम मोदी ने जन-धन अकाउंट खोले हैं। इसलिए दिल्ली और रायपुर से आपको भेजे गए पैसे में कोई कांग्रेसी दलाल डकैती नहीं डाल पाएगा।
योगी ने कहा कि 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि का लाभ, 12 करोड़ शौचालय का निर्माण, 10 करोड़ महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन के साथ जोड़ने का काम बीजेपी ने किया। 10 करोड़ गरीब परिवारों के लिए रसोई गैस कनेक्शन का काम बीजेपी ने किया। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने किसी गरीब का मकान नहीं बनाया। अब छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार 18 लाख गरीबों को एक-एक आवास उपलब्ध कराएगी। एक तरफ लोगों को फ्री में राशन, दूसरी तरफ कांग्रेस ने घोटाले पर घोटाला किया है। शराब, कोयला यहां तक की गोबर में भी उन्होंने घोटाला कर दिया। कांग्रेस ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, महादेव एप के नाम पर भी घोटाला कर दिया। कांग्रेस ना सुरक्षा दे सकती है और ना ही विकास की कोई बड़ी परियोजना ला सकती है। इनका तो नक्सलवाद के साथ भी आंतरिक समझौता था। कैसे सांठगांठ करते थे ये किसी से छिपा हुआ नहीं है। जिन नौजवानों के हाथ में रोजगार होना चाहिए था उनके हाथ में कांग्रेस ने तमंचे थमा दिए। समाज को बांटने का काम कांग्रेस ने किया।
इससे पूर्व, कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे ने देश के विकास के लिए बीते 10 वर्षों में किए गए कार्यों पर रोशनी डालते हुए लोगों से केंद्र में एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनाने की अपील की। इसी क्रम में श्रम और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत भाषण दिया।। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके पूर्व भाजपा के अनेक पदाधिकारियों ने योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत किया। आयोजित जनसभा में कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन भारतीय डाक सेवा, बिलासपुर...