कोरबा: जिला भाजपा नेता नवीन पटेल को भारत सरकार ने बनाया भारतीय खाद्य निगम का सलाहकार सदस्य, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित समर्थकों में हर्ष की लहर 

Must Read

by Sarthak Duniya News, Korba | 18, मार्च 2023

कोरबा | भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (वन पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं खाद्य व उपभोक्ता मामले) की अनुशंसा से कोरबा जिला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल को भारतीय खाद्य निगम छत्तीसगढ़ प्रदेश के सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है।

श्री पटेल अपने विद्यार्थी जीवन से ही भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता रहते हुए पार्टी की निरंतर सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी और संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा श्री पटेल को भारतीय खाद्य निगम, भारत सरकार नई दिल्ली के द्वारा छत्तीसगढ़ भारतीय खाद्य निगम का सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। सौंपी गई इस नई और बड़ी जिम्मेदारी के बाद अब आने वाले दिनों में खाद्य विभाग की समस्या व किसानों की बात न सिर्फ सीधे देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच सकेगी बल्कि उनकी समस्याओं का त्वरित निदान भी हो सकेगा। छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी अब उन्हें सारी जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी। 
किसानों की खेती-किसानी के काम में और तेजी आए और उनकी हर समस्याओं का त्वरित रूप से निदान हो सके, इस दिशा पर श्री पटेल का विशेष जोर होगा। किसानों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत  छत्तीसगढ़ में खाद्यान्न का वितरण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए खाद्यान्नों के प्रचलन तथा बंपर स्टॉक के संतोषजनक स्तर को बनाए रखना भी उनका महत्वपूर्ण कदम होगा, जो पूरे छत्तीसगढ़ में अनाज की खरीदी बिक्री और वितरण से संबंधित है।
श्री पटेल के खाद्य निगम सलाहकार सदस्य के रूप में हुई इस नवीन नियुक्ति से छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित कोरबा जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।

Latest News

कांग्रेस को और अधिक ताकतवर बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने की जरूरत – जयसिंह अग्रवाल

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज) । जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के निर्देश पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य...

कांग्रेस को और अधिक ताकतवर बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर...

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज) । जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के निर्देश पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक प्रभारी नारायण...

More Articles Like This