CG News: विधानसभा घेराव में शामिल बीजेपी के 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अपराध दर्ज

Must Read

रायपुर (सार्थक दुनिया)। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को विधानसभा का जमकर घेराव किया। शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों से मारपीट करने के मामले में पंजीबद्ध शिकायत पर बीजेपी के 50 कार्यकर्ताओं  के विरुद्ध विधानसभा थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
नगर निगम रायपुर जोन क्रमांक- 09 के सहायक अभियंता प्रवीण साहू ने विधानसभा थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया था। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विधानसभा के अंदर जाने से रोकने के लिए नगर निगम द्वारा पीडब्लूडी के साथ मिलकर लकड़ी, बांस बल्ली एवं टिनसेड से पिरदा चौक, ओवर ब्रिज, जीरो पाइंट से विधानसभा को घेरा गया था।

भारतीय जनता पार्टी के 40-50 कार्यकर्ता पुलिस एवं कार्यपालक दण्डाधिकारी के द्वारा समझाने बुझाने के बावजूद भी नहीं मानें एवं एक राय होकर उनके द्वारा बांस बल्ली एवं टिनसेड के बैरीकेड और लोहे की डिवाडर को तोड़कर शासकीय संम्पति को नुकसान पहुंचाया गया।
पुलिस की ओर से दर्ज कराया गया एफआइआर :
थाने में एक और एफआइआर दर्ज कराई गई है। यह एफआइआर पुलिस प्रशासन की ओर से की गई है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बलवा और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस को चोट पहुंचाने सहित अन्य मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

10 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल :
प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की जमकर झड़प हुई। इस दौरान आंसू गैस के गोले भी फेंके गए। प्रदर्शन के दौरान 10 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को चोट आई हैं। वहीं, कुछ प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं।
 

Latest News

6 अगस्त को अपराह्न 3 बजे भाकपा कार्यकर्ता आईटीआई चौक पर देंगे विशाल धरना, विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्टर को सौंपेंगे राज्यपाल के नाम...

भाकपा राज्य परिषद में शामिल किए गए कोरबा के वरिष्ठ पार्टी सदस्यों/पदाधिकारियों का किया गया सम्मान कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)।...

6 अगस्त को अपराह्न 3 बजे भाकपा कार्यकर्ता आईटीआई चौक पर...

भाकपा राज्य परिषद में शामिल किए गए कोरबा के वरिष्ठ पार्टी सदस्यों/पदाधिकारियों का किया गया सम्मान कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद...

More Articles Like This