बिलासपुर-नागपुर के बीच 11 दिसंबर से शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन, यहाँ जानें सब कुछ

Must Read

रायपुर (सार्थक दुनिया) | 05 दिसंबर 2022

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और महाराष्ट्र के नागपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 11 दिसंबर से शुरू हो रही है। यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी और इसका ठहराव रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में होगा।

बिलासपुर रेलवे प्रशासन के अनुसार 11 दिसंबर से बिलासपुर से नागपुर के बीच सप्ताह में 6 दिन वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। वंदे भारत ट्रेन के बिलासपुर से नागपुर के बीच केवल तीन ही ठहराव होंगे। ट्रेन का ठहराव रायपुर, दु्र्ग और गोंदिया में होगा। वंदे भारत ट्रेन 412 किलोमीटर की दूरी मात्र 5:30 घंटे में तय करेगी। बिलासपुर से छूटने के बाद ये ट्रेन रायपुर, दुर्ग और गोंदिया के बाद सीधे नागपुर में रुकेगी।

बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे चलकर 8.06 बजे रायपुर, 8.47 बजे दुर्ग, 10.30 बजे गोंदिया होकर अपराह्न 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नागपुर से अपराह्न 2.05 बजे रवाना होगी और 15.45 बजे गोंदिया, 17.30 बजे दुर्ग और शाम 18:08 बजे रायपुर पहुंचेगी। शाम 19.35 बजे अपने अंतिम स्टेशन बिलासपुर पहुंचेगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय बजट में अगले तीन वर्ष के भीतर नई तकनीक एवं साज-सज्जा की 400 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई थी। उसी के तहत इसका यह संचालन शुरू हो रहा है।

Latest News

6 अगस्त को अपराह्न 3 बजे भाकपा कार्यकर्ता आईटीआई चौक पर देंगे विशाल धरना, विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्टर को सौंपेंगे राज्यपाल के नाम...

भाकपा राज्य परिषद में शामिल किए गए कोरबा के वरिष्ठ पार्टी सदस्यों/पदाधिकारियों का किया गया सम्मान कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)।...

6 अगस्त को अपराह्न 3 बजे भाकपा कार्यकर्ता आईटीआई चौक पर...

भाकपा राज्य परिषद में शामिल किए गए कोरबा के वरिष्ठ पार्टी सदस्यों/पदाधिकारियों का किया गया सम्मान कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद...

More Articles Like This