मिनी माता सम्मान वर्ष 2022 के लिए प्रविष्टियां 10 अक्टूबर तक आमंत्रित

Must Read

कोरबा | मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) की श्रृंखला के तहत् वर्ष 2022 के लिए नामांकन निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित की गयी है। यह सम्मान राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला या अशासकीय संस्था को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोरबा द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाली महिलाएं अपना नामांकन 10 अक्टूबर 2022 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा में प्रस्तुत कर सकेंगे।


Latest News

‘बालको’ ने भारत के सबसे बड़े स्मेल्टर से किया पहली धातु का उत्पादन, ‘वैश्विक मिलियन टन क्लब’ में हुआ शामिल

• भारत की सबसे बड़ी 525 केए स्मेल्टर से पहले धातु का उत्पादन प्रारंभ• देश के एल्यूमिनियम बाजार के...

More Articles Like This