Chhattisgarh: सोशल मीडिया पर दोस्ती करने वाले रहें सावधान, आपका अकाउंट भी इस तरह हो सकता है खाली

Must Read

By Manendra Patel
Tuesday, August 30, 2022, 12:55 [IST]
दुर्ग, (सार्थक दुनिया न्यूज़) | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक डॉक्टर को सोशल मीडिया में अज्ञात महिला से दोस्ती करना भारी पड़ गया। महिला ने स्वयं को एसीपी बताकर डॉक्टर को डराकर ऐसा झांसा दिया कि डॉक्टर को कर्ज लेकर महिला को लाखों रुपए देने पड़े। अब डॉक्टर ने दुर्ग पुलिस से गुहार लगाई है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने ACP बनकर इस तरह फंसाया
दरअसल, महिला रश्मि कुमावत पहले कातुलबोल दुर्ग में ही निवास करती थी, इस दौरान उसने डॉक्टर का नम्बर ले लिया था। महिला ने कुछ महीने बाद डॉक्टर को फेसबुक और वाट्सअप के माध्यम से ‘रिक्वेस्ट’ भेजा। धीरे से सोशल मीडिया के माध्यम से डॉक्टर के साथ मित्रता कर बातचीत शुरू कर दी। बाद में पुलिस अधिकारी बनकर प्रार्थी को कुछ महिलाओं के द्वारा बलात्कार की शिकायत किया जाना एवं वीडियो भी उपलब्ध होना कह कर डराना धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीड़ित डॉक्टर से अपने फोन पे खाते में आरोपी ने 2 वर्षों तक डरा-धमका कर 18 लाख रूपये का डिजिटल ट्रांजैक्शन करवा लिया था।

महिला ने पैसे से खरीदे मकान
बलात्कार के मामले की शिकायत व वीडियो उपलब्ध होने का डर दिखाकर पीड़ित से 18 लाख रुपये की अवैध वसूली की गई थी। उगाही के रुपयों से आरोपी ने स्वयं के लिए बनाए गए मकान एवं बोर करवाने व अपने ईलाज में खर्च हो जाना बताया। आरोपी के खाते से 60 हजार रूपये सहित घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन, सीम कार्ड, ATM Card व बैंक पास बुक बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार
इस घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक के. के. वाजपेयी के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थाना की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी के जरिए अज्ञात महिला के Phone Pay और मोबाइल नम्बर के संबंध में जानकारियां निकाली गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी रश्मि कुमावत निवासी झुंझनु (राजस्थान) की पहचान सुनिश्चित की गई। इस आधार पर तत्काल एक टीम झुंझुनूं भी पहुंची लेकिन आरोपी महिला ने पकड़े जाने के भय से अपना स्थान बदलकर कोल्हापुर महाराष्ट्र चली गई थी। जिसे टीम द्वारा कोल्हापुर महाराष्ट्र से नोटिस के माध्यम से तलब कर सघन पूछताछ की गई। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी बनकर घटना को अंजाम देने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Latest News

कांग्रेस को और अधिक ताकतवर बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने की जरूरत – जयसिंह अग्रवाल

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज) । जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के निर्देश पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य...

कांग्रेस को और अधिक ताकतवर बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर...

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज) । जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के निर्देश पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक प्रभारी नारायण...

More Articles Like This