यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मण्डल के मध्य पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु किया गया एम.ओ.यू.

Must Read

रायपुर, (सार्थक दुनिया न्यूज़) | यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मण्डल के मध्य 17 जुलाई 2022 को रायपुर में एम. ओ. यू. सम्पन्न हुआ। इसके तहत अब छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में यूथ हॉस्टल्स की संयुक्त भागीदारी रहेगी।
वर्तमान में छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल द्वारा राज्य के विभिन्न स्थलों पर मानसून फूड फेस्टीवल का आयोजन भी किया जा रहा है। इस फेस्टिवल का प्रथम आयोजन रविवार 17 जुलाई को रायपुर में किया गया। इसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्षा श्रीमती चित्ररेखा साहू द्वारा किया गया।
यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की छत्तीसगढ़ शाखा के चेयरमेन संदीप सेठ ने बताया कि अनिल कुमार साहू (आईएफएस) प्रबंध निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मण्डल, गौरव द्विवेदी सलाहकार राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ शासन, अरूण कुमार पाण्डेय – सचिव जैव विविधता बोर्ड, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ शासन, प्रेम कुमार अपर मुख्य वन संरक्षक छत्तीसगढ़ शासन और रूपेश पाण्डेय मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूथ हॉस्टल्स की उपस्थिति में यह एम.ओ.यू. संपन्न हुआ।

इस अवसर पर यूथ हॉस्टल्स आफ इंडिया, छत्तीसगढ़ राज्य के चेयरमैन संदीप सेठ, कोरबा इकाई अध्यश सतीश शुक्ला, के सुब्रमण्यम, शैलेश शुक्ला, मंसूर खान, अजय श्रीवास्तव, संदीप मुरारका, शशांक मोगे, अशोक झाबक , सुनील विश्नोई आदि उपस्थित रहे ।

छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल और यूथ हॉस्टल्स के मध्य एम.ओ.यू. होने पर यूथ हॉस्टल्स के प्रादेशिक पदाधिकारियों सहित सभी इकाइयों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

गौरतलब है कि युथ होस्टल एसोसिएशन एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जिसकी भारत समेत 97 देशों में हॉस्टल्स है । यूनाइटेड नेशन में ये दूसरी सबसे ज्यादा सदस्यों वाली एन जी ओ है जिसकी छत्तीसगढ़ में लगभग 1600 मेंबर्स है और भारत के सभी प्रदेशों में 250 से अधिक इकाइयां है। कोरबा समेत प्रदेश में 8 इकाइयां कार्यरत है जो ट्रैकिंग , साइकिलिंग , पर्यावरण संरक्षण , मानव सेवा , एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन गैर लाभकारी दरों पर करती हैं ।

 

Latest News

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को दिया बढ़ावा

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया।...

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को...

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन भारतीय डाक सेवा, बिलासपुर...

More Articles Like This