सीएम भूपेश बघेल ED पर भड़के, कहा- छापा मारते हैं तो यह बताते क्यों नहीं कहां क्या मिला; यह भी कहा- रमन सिंह बन गए ईडी के प्रवक्ता

Must Read

रायपुर, (सार्थक दुनिया न्यूज़) | छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिन से फिर ED की टीम लगातार अफसरों और कारोबारियों के यहां छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। ईडी ने IAS समीर विश्नोई और दो कारोबारियों को गुरुवार को गिरफ्तार भी कर लिया। इस पूरी कार्रवाई पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ED छापों के बाद बताती क्यों नहीं कि कहां कितना कैश मिला, संपत्ति मिली, क्या गड़बड़ी मिली। ये छापे भाजपा हमें डराने-झुकाने के लिए करवा रही है, लेकिन हम डरेंगे नहीं।

आयोजित एक कार्यक्रम से वापस लौटे सीएम बघेल ने पत्रकारों से कहा कि, ED को भाजपा सरकार के समय हुए घोटाले क्यों नहीं दिख रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में जो सबसे बड़ा नान घोटाला हुआ, उसकी जांच वह क्यों नहीं कर रही है।

रमन सिंह ईडी के प्रवक्ता
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, रमन सिंह ED के प्रवक्ता बने घूम रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि, किसके घर क्या मिला। 40 घंटे में गिन नहीं पा रहे हैं क्या। और जांच करना है, तो पनामा घोटाले की क्यों नहीं हो रही है। उसमें रमन सिंह और उनके लड़के का नाम साफ तौर पर लिखा हुआ है। बताना चाहिए कि 10 साल में उनकी आय कैसे बढ़ गई। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय एजेंसी सिर्फ गैर भाजपा राज्यों में ही भेजी जा रही है।

छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले यहीं रह जाएगी ईडी
भूपेश बघेल बोले कि हर चुनाव से पहले यहां ईडी का छापा होता है। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले ईडी आई थी फिर असम चुनाव से पहले भी छापा मारा गया, अब हिमाचल प्रदेश में चुनाव है तो फिर छापे पड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में जब चुनाव होगा तो लगता है कि ये लोग भी यहीं रह जाएंगे।

पहले भी मुख्यमंत्री बोल चुके हैं हमला
ईडी की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले भी कह चुके हैं कि, भाजपा जब सीधे तौर पर नहीं लड़ पा रही है तो वह ईडी-आईटी, डीआरआई के माध्यम से लड़ने की कोशिश कर रही है। मैं पहले ही कह चुका हूं कि ये अभी और आएंगे। यह आखिरी नहीं है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा इनकी यात्राएं बढ़ेंगी। यह डराने-धमकाने का ही काम है। उसके अलावा और कुछ नहीं।

 

Latest News

6 अगस्त को अपराह्न 3 बजे भाकपा कार्यकर्ता आईटीआई चौक पर देंगे विशाल धरना, विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्टर को सौंपेंगे राज्यपाल के नाम...

भाकपा राज्य परिषद में शामिल किए गए कोरबा के वरिष्ठ पार्टी सदस्यों/पदाधिकारियों का किया गया सम्मान कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)।...

6 अगस्त को अपराह्न 3 बजे भाकपा कार्यकर्ता आईटीआई चौक पर...

भाकपा राज्य परिषद में शामिल किए गए कोरबा के वरिष्ठ पार्टी सदस्यों/पदाधिकारियों का किया गया सम्मान कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद...

More Articles Like This