समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास हेतु सरोज पांडेय को विजयी बनाकर पुनः नरेंद्र मोदी की सरकार बनाये : अरुण साव

Must Read

भाजपा का मरवाही विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न                                                     सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश


कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। भाजपा का मरवाही विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मरवाही में सोल्लास सम्पन्न हुआ। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा सहित सभी वर्गों के विकास के लिये लगातार काम कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने 100 दिनों में ही अपने लगभग सभी बड़े वादे पूरे कर दिये हैं। कोरबा के लोगों को अच्छा अवसर मिला है की वे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय, जो क्षेत्र के विकास के लिए सतत कार्य करेंगी को भारी मतों से विजयी बनायें।

इस मौके पर सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि यह चुनाव मेरा नहीं बल्कि आप सभी कार्यकर्ताओं का है। मैं मरवाही क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने व 100 बिस्तरों का अस्पताल खोलने जैसा महत्वपूर्ण कार्य पूरा करवाऊंगी। इसके पूर्व, पूर्ववर्ती कांग्रेस की सांसद क्षेत्र का कभी दौरा नहीं करती थीं। किसी के सुख-दुख में आईं भी नहीं। जबकि नरेंद्र मोदी की गारंटी, गारंटी की गारंटी है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष व लोकसभा चुनाव प्रभारी धरमलाल कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जायें और केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार की जनहितकारी योजनाओं को बताकर कमल खिलायें। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार के नारे में एक कमल फूल खिलाकर कोरबा लोकसभा को भारी मतों से जिताकर देना है।

कार्यकर्ता सम्मेलन को जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, सरगुजा के पूर्व सांसद कमलभान सिंग, विधायक प्रणव मरपच्ची और कोरबा लोकसभा के सह संयोजक मनोज शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया सिंग राठौर ने स्वागत भाषण और संचालन मंडल अध्यक्ष किशन सिंग ठाकुर ने आभार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंडी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र उपाध्याय, जनपद उपाध्यक्ष जीवन सिंग राठौर, अजय शुक्ला सहित सैकड़ों कांग्रेस नेताओं/कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। इस दौरान पूर्व विधायक रामदयाल उइके,
लालजी यादव, डॉ. शिवप्रताप राय नीरज जैन, कुबेर सर्राती, राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, बालकृष्ण अग्रवाल, द्वारिका सोनी, राकेश दीक्षित, दयाचंद पोर्ते, तापस शर्मा, शंकर चक्रधारी, छोटेलाल सोनी, लुशन राठौर, समीरा पैकरा, गोपाल अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, संदीप जायसवाल, श्रीकांत चतुर्वेदी, मनीष श्रीवास, विभा नहरेल, योगेंद्र नहरेल, आयुष मिश्रा, अजय तिवारी, कमलेश यादव, शिव शर्मा, पारसमणि तंवर, राजकुमार पुरी, गोविंद गुप्ता, सन्तोष तिवारी, आशीष पांडेय, विनय सूर्यवानी, सुनील शुक्ला, सचिन जैन, सिद्धार्थ दुबे, दीपक शर्मा, केशव पांडेय, महाजन पोर्ते, सत्यम दीक्षित गयाप्रसाद तिवारी, श्याम मिलन राठौर, सरिता राठौर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest News

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को दिया बढ़ावा

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया।...

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को...

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन भारतीय डाक सेवा, बिलासपुर...

More Articles Like This