सनातन के पुनरुद्धार और पुनर्स्थापित करने का काम हम सबको मिलकर करना होगा – उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Must Read

• भगवान आद्य गुरु शंकराचार्य जयंती समारोह को छग सनातन दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा, महामंडलेश्वर, पीठाधिश्वर दुधाधारी मठ महंत डॉ. रामसुंदर दास, विधायक रायपुर मोतीलाल साहू, राष्ट्रीय अध्यक्ष – अखिल भारतीय गोस्वामी समाज दिल्ली डॉ. महेश गिरी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी महासभा दिल्ली, महंत श्री सच्चिदानंद गिरी महाराज व राजस्थान गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल भारती विशेष अतिथि के रूप में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

संवाददाता | सार्थक दुनिया न्यूज, रायपुर 


“दुनिया में सनातन के मान-सम्मान में सबसे बड़ा योगदान आद्य गुरु शंकराचार्य जी का है। महज आठ वर्ष की अल्प आयु में ही उन्हें सभी वेदों का ज्ञान हो गया था। उसके बाद उन्होंने पूरे देश का भ्रमण कर चार पीठों की स्थापना की। यह वो दौर रहा है जिसमें वास्तव में सनातन का पुनरुद्धार हुआ था।”
उक्त बातें छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को रायपुर के शहीद स्मारक में छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा आयोजित आद्य गुरु शंकराचार्य जयंती कार्यक्रम में कही।


अरुण साव ने कहा कि, मुगलों और अंग्रेजों की गुलामी के दौरान सनातन के तेज में जो कमी आई थी वह 22 जनवरी 2024 को दूर हुई। अयोध्या में इसी दिन श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई, इसके बाद दुनिया में एक बार फिर सनातन का डंका बजा। उन्होंने कहा कि हम सबको सनातन पर विचार करने की आवश्यकता है। आज हम आदि गुरु शंकराचार्य का अवतरण दिवस मना रहे हैं।उन्होंने जिन उद्देश्यों को लेकर अपने जीवन को समर्पित कर पूरे देश का भ्रमण किया, आज हमें उनके द्वारा किए गए कार्यों को और आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस के इस दौर में सनातन का जो स्वरूप होना चाहिए था और आदि गुरु शंकराचार्य सनातन का जैसा स्वरूप चाहते थे, वह स्वरूप आज तलक नहीं आ सका है। इसके लिए उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का काम हम सबको मिलकर करना होगा।
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, आदि गुरु शंकराचार्य ने देशवासियों को जो रास्ता दिखाया है, आज हमें उस पर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने इतने कम समय में बड़ा काम किया है। सनातन के पुनरुद्धार और पुनर्स्थापित करने का काम हम सबको करना पड़ेगा ।गोस्वामी समाज अपने मेहनत और ताकत के दम पर हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी तारतम्य में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसके लिए मैं समाज के सभी लोगों को बधाई देता हूं। 
इसी क्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री/ गृहमंत्री विजय शर्मा ने गोस्वामी समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज हमेशा से अध्यात्म का संवाहक रहा है। इसे भगवान शंकर का अंश होने का वरदान प्राप्त है। आप सभी के बीच आकर मै धन्य हो गया हूं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जगतगुरु शंकराचार्य के छाया चित्र के समक्ष पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर गोस्वामी समाज की महिलाएं एवं पुरुष भगवा वस्त्र धारण कर शामिल हुए। बाईक पर सवार हो समाज के युवाओं ने भव्य शोभा यात्रा भी निकाली। मातृ दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान किया गया। इसी क्रम में महंत और अतिथियों का सम्मान श्रीफल एवं भगवा गमछा से किया गया। इस ख़ास मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। इस दौरान समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपना परिचय देते हुए समारोह में उपस्थित बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम क़ो सफल बनाने में महंत राजेश भारती अहिवारा, हर भूषण गिरी पवनी, गजानंद बन गुढियारी, विनोद पुरी टिंगीपुर, सुरेन्द्र पुरी सोरर, चिंतामणि धारा, शिव विनोद पुरी देमार, अखिलेश पुरी कोहडिया, कुमार गिरी सिल्ली, आदेश गिरी पुतकी, उमेश्वर पुरी पंधी, राघवेन्द्र गिरी खरौद, महेश गिरी मारो, संस्थापक एवं संरक्षकगण चित्रसेन गिरी, लिल्लार पुरी नंदकुमार पुरी, कुबेर प्रकाश गिरी, योगेंद्र पुरी, जगदीश भारती, नारायण गिरी, ओंकार पुरी, प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर बन, राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र अयोध्या पुरी, जिला अध्यक्ष वेद पुरी, प्रदेश सचिव दिनेश पुरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर बन, जिला कोषाध्यक्ष योगेन्द्र पुरी, जिला सचिव सचिन पुरी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र भारती गोस्वामी, राज गोस्वामी एवं रुद्राक्ष गोस्वामी का सराहनीय योगदान रहा। मंच संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र पुरी एवं आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष रायपुर वेद पुरी ने किया।
कार्यक्रम के सफलतम आयोजन में छत्तीसगढ़ के समस्त महंत गण, संस्थापक सदस्य, संरक्षक गण, प्रांतीय कार्यकारिणी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गण, छत्तीसगढ़ के समस्त जिला अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों का अमूल्य योगदान रहा।

Latest News

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को दिया बढ़ावा

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया।...

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को...

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन भारतीय डाक सेवा, बिलासपुर...

More Articles Like This