बालको नगर | श्री रामकृष्ण गौ सेवा समिति, बालको की टीम बालको व उसके आसपास के क्षेत्रों में लावारिस, पीड़ित, असहाय गौवंश की निरंतर सेवा कर रही है। इसी क्रम में वह घायल गौवंशों को सरकारी पशु चिकित्सा विभाग के प्रमुख के मार्गदर्शन व सहयोग से उपचार भी कर रही है। सूचना मिलते ही गौ सेवा टीम के कुछ सदस्य घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं एवं तुरंत ही प्राथमिक उपचार करके डॉक्टर को सूचना देकर उनके सहयोग से उसका समुचित ईलाज किया जा रहा है।
क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों द्वारा छोटे-छोटे बछड़ों को काटे जाने पर रेबीज का डोज पूर्ण होने तक संस्थ द्वारा उसकी देखभाल भी की जाती है। असहाय गौ- वंशों हेतु चारा पानी की व्यवस्था इनके द्वारा की जा रही है। किसी गौवंश के मृत हो जाने की स्थिति में उसके दाह संस्कार की व्यवस्था भी इस टीम द्वारा करायी जाती है। आम लोगों के बीच गौवंशों की सेवा हेतु नियमित रूप से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इससे वह भी गौ सेवा टीम से प्रेरित होकर अब गौवंश की सेवा करने लगे हैं।