बिलासपुर: विधायक धरमलाल कौशिक ने सुरेश सिंह बैस का किया सम्मान

Must Read

बिलासपुर। श्री श्री सोलापुरी माता पूजा उत्सव कमेटी के तत्वावधान में नगर के साहित्यकार सुरेश सिंह बैस का सम्मान किया गया। गौरतलब है कि सिरगिट्टी शुभम विहार में सोलापुरी माता उत्सव समारोह के आठवें दिन क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक के मुख्य अतिथ्य में इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर साहित्यकार सुरेश सिंह बैस को उनके द्वारा साहित्य के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान के लिए श्री धरमलाल कौशिक ने स्मृति चिन्ह एवं माता सोलापुरी के जयकारे वाले दुपट्टे को पहनाकर सम्मानित किया। श्री बैस को इसके पूर्व भी साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में दिए गए योगदान और कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। इन्हें नेपाल के शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन व विचार क्रांति साहित्य सेवा संस्थान सिंगरौली सहित तीस से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान हासिल करने का गौरव प्राप्त है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद व्ही रामा राव, श्री श्री माता सोलापुरी पूजा समिति के अध्यक्ष यू मुरली राव, कमलेश लव्हात्रे सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग को किया सम्मानित

राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला कोरबा को मिला रजत पदक कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। न्यू सर्किट...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग...

राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला कोरबा को मिला रजत पदक कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस रायपुर में...

More Articles Like This