वाराणसी में हैरतअंगेज मामला : निगेटिव मां ने दिया संक्रमित बच्ची को जन्म, दोनों स्वस्थ

Must Read

निगेटिव महिला के एक पॉजिटिव बच्चे के जन्म देने के बाद डॉक्टर्स बेहद हैरान हैं।

वाराणसी : गीतार्जुन गौतम | Fri, 28 May 2021


महिला को जब प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला का आरटीवीसीआर टेस्ट हुआ। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद महिला की डिलिवरी हुई तो उसने बच्ची को जन्म दिया। बाद में उसका भी टेस्ट हुआ तो उसकी रिपोर्ट दूसरे दिन पॉजिटिव आई।

वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में कोरोना का एक प्रकरण चर्चा में है। यहां स्त्री रोग विभाग में एक बच्ची को जन्म देने वाली मां तो निगेटिव है, लेकिन जन्म के बाद बच्ची की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि यह देश का पहला ऐसा मामला है। 

मूल रूप से चंदौली की सेमरा निवासी 26 वर्षीय महिला सुप्रिया प्रजापति शहर के कैंट इलाके में रहती है। डिलीवरी के लिए परिजनों ने सुप्रिया को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 24 मई को आरटीपीसीआर जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया।

आईएमएस बीएचयू के एमआरयू लैब में जांच के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। 25 मई को दोपहर एक बजे महिला ने बच्ची को जन्म दिया। नियमानुसार बच्ची के सैंपल की जांच की गई तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 

डॉक्टरों की सलाह पर बच्ची, मां के साथ है और बिल्कुल स्वस्थ है। इस बारे में सुप्रिया प्रजापति ने बताया कि वह कभी कोरोना संक्रमित नहीं रही है और न उसके परिवार में किसी को कोरोना हुआ है। अब बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह भी हैरान है।

Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग को किया सम्मानित

राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला कोरबा को मिला रजत पदक कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। न्यू सर्किट...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग...

राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला कोरबा को मिला रजत पदक कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस रायपुर में...

More Articles Like This