वारदात: नाबालिग को घर ले जाकर 72 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

Must Read

सार्थक दुनिया न्यूज़, अंबागढ़ चौकी


चिल्हाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 72 साल के वृद्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 11 साल की बालिका से दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने जब मामले की जानकारी अपनी मां को दी, तब मामला खुला और पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे की है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता गांव के गली में खेल रही थी, तभी उसे आरोपी 72 वर्षीय मुकुंदराव सरजारे ने बुलाया, बहलाकर उसे अपने घर के भीतर ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना के बाद किसी को भी बताने पर जान से मार डालने की धमकी तक दी। पीड़िता घटना के बाद घर लौटी और पूरी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद पीड़िता के पिता सीधे चिल्हाटी थाना पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने 72 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आगे की विवेचना की जा रही है।

पकड़े जाने के बाद मांगता रहा माफी
जानकारी मुताबिक बच्ची से दुष्कर्म की बात कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने भी वृद्ध को घेरकर रखा था। इसके बाद पुलिस की टीम ने पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म करने की बात स्वीकार ली। आरोपी ग्रामीणों और पुलिस से माफी मांगता रहा। इधर मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

 

Latest News

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 242 लोग थे सवार

अहमदाबाद, सार्थक दुनिया न्यूज अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. जानकारी के...

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का...

अहमदाबाद, सार्थक दुनिया न्यूज अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से...

More Articles Like This