By, लक्की गहलोत, संवाददाता, रायगढ़
रायगढ़ | जिले के चहेते राजनेता, सहज व्यक्तित्व के धनी और लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक चक्रधर सिंह सिदार का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उनके समर्थकों, शुभचिंतकों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आज उन्हें पुष्प मालाओं से लादकर अपनी ओर से हार्दिक बधाई भी दी।
बात जहां तक सक्रिय रूप से राजनीति प्रारम्भ करने की है उन्होंने अपने ग्राम पंचायत कटकलिया से पंच पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते हुए सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। इसके बाद आगे चलकर वे ग्राम कटकलिया के सरपंच भी बने। श्री सिदार ने सरपंच बनने के बाद अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र में सर्वाधिक विकास कार्य करने सहित समाज के साथ-साथ अन्य लोगों को जोड़ने का कार्य भी बखूबी किया। सरपंच पद पर कार्य करते हुए इन्होंने पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र को हर स्तर पर सशक्त बनाने का कार्य भी किया।
कई बार जनपद सदस्य चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करने की वजह से कांग्रेस पार्टी ने इन्हें जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज कराया। श्री सिदार ने जनपद अध्यक्ष पद पर आसीन रहते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता को कभी निराश नहीं किया। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव मैदान में चक्रधर सिंह की लोकप्रियता और क्षेत्र में उनकी जमीनी पकड़ को देखते हुए ही कांग्रेस ने उन्हें लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के रूप में उतारा। उन्होंने अपनी सहज लोकप्रियता और रणनीतिक कौशल से चुनावी रणभूमि में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करारी शिकस्त देकर विजयश्री हासिल की।
इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने क्षेत्र की जनता को सर्वोपरि मानते हुए जनसेवा के कार्यों में अपने जीवन को समर्पित कर दिया। क्षेत्र की जनता के अनुसार, चक्रधर सिंह सिदार एक विधायक या राजनीतिक खिलाड़ी की तरह नहीं बल्कि आम आदमी की तरह रहते और व्यवहार करते हैं। उन्हें क्षेत्र की जनता की ज़मीनी मांग और समस्याओं का पूरा ज्ञान और अहसास है।
विधायक रहते हुए आज भी अपने खेतों पर करते हैं जी-तोड़ मेहनत
विधायक होने के बाद आज भी चक्रधर सिंह सिदार अपने गृह ग्राम में खेतों पर कृषि कार्य करते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं। शायद इसी कारण वह किसानों की पीड़ा को भी काफ़ी करीब से समझते हुए उनके लिए सदैव समर्पित रहते हैं।
ऐसे विकास पुरुष को क्षेत्र, जिले और प्रदेश की जनता की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक बधाई और अशेष शुभकामनाएं…