रेप का केस दर्ज करा मांगे 15 लाख, 50 हजार के साथ युवती और उसका दोस्त गिरफ्तार

Must Read

फतेहाबाद, (सार्थक दुनिया) : हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में फंसाकर 4 लाख रुपये मांगने और फिर समझौते के नाम पर 50 हजार रुपये की राशि ऐंठने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके एक सहयोगी को भी हिरासत में लिया है। टीम ने महिला के घर से नगदी के साथ-साथ 300 ग्राम अफीम भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
रेप का आरोप लगाकर कर रही थी ब्लैकमेल
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुभाषचंद्र ने बताया कि आरोपी महिला ने पहले पीड़ित व्यक्ति के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद महिला और उसके एक साथी द्वारा व्यक्ति को रुपये मांगकर परेशान किया जा रहा था। आरोपियों द्वारा उससे करीब साढ़े चार लाख रुपए की मांग की गई थी। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति द्वारा महिला एसएचओ कविता सिहाग को शिकायत दी गई थी।

300 ग्राम अफीम भी बरामद
उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा आरोपी महिला को 50 हजार रुपए दिए गए और बाकी रकम बाद में देने की बात कही गई। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ित व्यक्ति द्वारा दी गई 50 हजार रुपये की राशि आरोपी महिला के घर से बरामद की। साथ ही 300 ग्राम अफीम भी बरामद हुई। पुलिस ने महिला और उसके साथी राजा राम नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Latest News

बड़ी खबर: जब्त की जा सकती है SDM, तहसीलदार सहित छह अफसरों की संपत्ति, 43 करोड़ के भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में नोटिस हुई जारी

रायपुर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘भारत माला प्रोजेक्ट’ में हुए 43 करोड़ रुपए के बड़े...

बड़ी खबर: जब्त की जा सकती है SDM, तहसीलदार सहित छह...

रायपुर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘भारत माला प्रोजेक्ट’ में हुए 43 करोड़ रुपए के बड़े घोटाले को लेकर अब जांच...

More Articles Like This