गहलोत राज्यसभा के सांसद हैं और वह मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं. राज्यसभा से पहले गहलोत शाजापुर लोकसभा सीट से 1996 से 2009 तक सांसद थे.
नई दिल्ली, सार्थक दुनिया | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश और कर्नाटक समेत 8 राज्यों में नए राज्यपालों को नियुक्त किया है। इसके तहत थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गहलोत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री हैं।
President appoints Thaawarchand Gehlot as Governor of Karnataka, Hari Babu Kambhampati as Governor of Mizoram, Mangubhai Chhaganbhai Patel as Governor of Madhya Pradesh, and Rajendra Vishwanath Arlekar as Governor of Himachal Pradesh pic.twitter.com/ZA1GrFrgLV
— ANI (@ANI) July 6, 2021
राष्ट्रपति ने कुछ राज्यपालों की नियुक्ति के साथ ही कुछ अन्य के विभागों में बदलाव को मंजूरी दी है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।
साभार: एएनआई