रायगढ़: भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, महिला कार्यकर्ता ने लगाया छेड़खानी का आरोप

Must Read

सार्थक दुनिया न्यूज़, रायगढ़ | 04 अप्रैल 2022

रायगढ़, (लक्की गहलोत) |  पुलिस ने रायगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल पर छेड़खानी का प्रकरण दर्ज किया है। भाजपा की ही एक महिला कार्यकर्ता की शिकायत पर सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से इस मामले को लेकर गंभीर विवाद चला आ रहा था। आखिरकार महिला कार्यकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि महिला कार्यकर्ता ने दो दिन पहले थाने में शिकायत दी थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि पार्टी के लिए काम करने के दौरान नेताओं से अच्छा परिचय हो गया था। कुछ माह पूर्व पिता के निधन के बाद घर की माली हालत खराब हो गई। इस बारे में उसने जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल को बताया और काम दिलवाने की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि उमेश ने उसे अकेले में पार्टी कार्यालय आने को कहा। 2 जून 2021 की सुबह 11 बजे महिला भाजपा कार्यालय पहुंची। उमेश ने अपने कक्ष में महिला के हाथ में 5 हजार रुपए नकद दिए और कई आपत्तिजनक बातें कहीं। अश्लील हरकतें भी की थी।

 

Latest News

कांग्रेस को और अधिक ताकतवर बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने की जरूरत – जयसिंह अग्रवाल

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज) । जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के निर्देश पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य...

कांग्रेस को और अधिक ताकतवर बनाने के लिए हमें जमीनी स्तर...

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज) । जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के निर्देश पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक प्रभारी नारायण...

More Articles Like This