मैत्री महिला समिति एनटीपीसी कोरबा द्वारा जरूरतमंद लोगों को किया गया राशन किट का वितरण

Must Read

कोरबा, सार्थक दुनिया | कोरोना महामारी के समय जरूरतमन्द लोगों को खाद्यान्न जैसे आवश्यक सामग्री मुहैया करने के लिए मैत्री महिला समिति एनटीपीसी कोरबा द्वारा 4 जुलाई को श्रीमती संतोष मदान, अर्पिता, गीतांजली एवं श्रीमति निबेदिता बसु, अध्यक्ष- मैत्री महिला समिति द्वारा राशन किट का वितरण किया गया।आयोजित इस कार्यक्रम में कोरबा नगर पालिक निगम के पार्षद श्रीमती पुष्पा देवी कंवर – जमनीपाली एवं विजय साहू, पार्षद- अगरखार विशेष रूप से उपस्थित रहे।


इस अवसर पर श्रीमती संतोष मदान, अध्यक्ष – अर्पिता एवं गीतांजली महिला समिति ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महामारी के समय मैत्री महिला समिति द्वारा आमजनों को खाद्यान्न जैसे अतिआवश्यक जरूरी चीजों को उपलब्ध कराना अत्यंत पुनीत कार्य है। मैत्री महिला समिति द्वारा जन कल्याण के लिए उठाया गया यह क़दम निचले तबके के लोगों को जरूर लाभान्वित करेगा।

ज्ञात हो कि मैत्री महिला समिति एवं नैगम सामाजिक दायित्व विभाग द्वारा स्थानीय लोगों के कल्याण एवं उत्थान के लिए समय -समय पर अनेक पुनित कार्य किये जाते हैं जिससे हजारों ग्रामीण लाभान्वित होते हैं। 

आयोजित इस कार्यक्रम में मैत्री महिला समिति की सभी वरिष्ठ अधिकारी, सदस्यायें तथा नैगम सामाजिक दायित्व विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Latest News

‘बालको’ ने भारत के सबसे बड़े स्मेल्टर से किया पहली धातु का उत्पादन, ‘वैश्विक मिलियन टन क्लब’ में हुआ शामिल

• भारत की सबसे बड़ी 525 केए स्मेल्टर से पहले धातु का उत्पादन प्रारंभ• देश के एल्यूमिनियम बाजार के...

More Articles Like This