मुख्यमंत्री ने कोरबा जिले के मड़ई घाट सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया, घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Must Read

रायपुर, (सार्थक दुनिया) | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मड़ई घाट के समीप आज सुबह यात्री बस दुर्घटना में सात लोगों की हुई मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आवश्यक सहयोग देने और घटना में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

ज्ञातव्य हो कि रायपुर से सीतापुर- अंबिकापुर की ओर जाने वाली बस के एक खड़ी ट्रेलर से टकरा जाने की वजह से यह हादसा हुआ। श्री बघेल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

 

Latest News

‘बालको’ ने भारत के सबसे बड़े स्मेल्टर से किया पहली धातु का उत्पादन, ‘वैश्विक मिलियन टन क्लब’ में हुआ शामिल

• भारत की सबसे बड़ी 525 केए स्मेल्टर से पहले धातु का उत्पादन प्रारंभ• देश के एल्यूमिनियम बाजार के...

More Articles Like This