महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर साधर्मिकजनों को पचास लाख की मदद का संकल्प

Must Read

5 परिवारों की मदद करने वाले प्रकाश सुराना का मुख्यमंत्री के हाथों हुआ अभिनंदन

रायपुर, (सार्थक दुनिया न्यूज़) | भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति द्वारा साधर्मिक भाई बहनों के आर्थिक उन्नयन हेतु नगद मदद का कार्य किया गया है। कोरोना काल के बाद कई परिवारों के व्यापार पर संकट मंडरा रहा है। परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।
समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व सलाहकार विजय चोपड़ा ने बताया कि संकट के समय में प्रकाश सुराना द्वारा आर्थिक सहयोग की सकारात्मक पहल की गई है। इस माध्यम से कुल 5 परिवरों की मदद की गई है। इस अनुकरणीय सेवा हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रकाश सुराना का अभिनंदन किया है। इस योजना का प्रभार जैन संवेदना ट्रस्ट को दिया गया है। आपको बता दें कि साधर्मिक भक्ति में इस वर्ष कुल पचास लाख रुपये के सहयोग का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना में जिन परिवारों की मदद की जायेगी उनका परिचय पूरी तरह से गुप्त रखा जायेगा। इसी तरह सहयोग करने वाले लोगों का अभिनंदन किया जायेगा। राशि की वापसी तय की जायेगी जिससे भविष्य में और भी परिवारों की मदद किए जाने का सकारात्मक कार्य किया जा सके। 

 

Latest News

‘बालको’ ने भारत के सबसे बड़े स्मेल्टर से किया पहली धातु का उत्पादन, ‘वैश्विक मिलियन टन क्लब’ में हुआ शामिल

• भारत की सबसे बड़ी 525 केए स्मेल्टर से पहले धातु का उत्पादन प्रारंभ• देश के एल्यूमिनियम बाजार के...

More Articles Like This