महंगाई व बेरोजगारी रोकने बीजेपी के पास कोई ठोस उपाय नहीं, संकल्प पत्र छलावा से ज्यादा कुछ नहीं : डॉ. महंत

Must Read

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी चुनावी संकल्प पत्र को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छलावा से ज्यादा कुछ नहीं करार देते हुए कहा कि इसमें महंगाई से त्रस्त जनता और भीषण बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को राहत देने के लिए न तो कोई बात की गई है और न ही कोई उपाय इनके पास है।
उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र निराशाजनक है जिसमें बीजेपी ने सिर्फ और सिर्फ अपने फायदे के लिए जनता को संकल्प के नाम पर छलावा दिखाकर बरगलाने का काम किया है। किसानों के लिए आज तक एमएसपी लागू नहीं कर पाए। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है जिसे पिछले 10 साल से जनता देख रही है। 10 साल में केन्द्र की बीजेपी सरकार कुछ खास नहीं कर पाई और अब 2047 के सपने दिखाकर देश का संविधान व लोकतंत्र को मनमाने ढंग से तोड़-मरोड़ कर पेश करने की कोशिश में लगे हैं। देश की जनता अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली।

Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग को किया सम्मानित

राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला कोरबा को मिला रजत पदक कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। न्यू सर्किट...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग...

राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला कोरबा को मिला रजत पदक कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस रायपुर में...

More Articles Like This