भीषण यात्री बस दुर्घटना: कोरबा जिले में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई बस; 7 की हुई मौत … 12 से ज्यादा घायल

Must Read

बस हादसा || सार्थक दुनिया, कोरबा सितंबर 12, 2022

कोरबा | राजधानी रायपुर से रेनूकूट जा रही यात्री बस आज तड़के करीब 4 बजे कोरबा जिले में बांगो थाना क्षेत्र के मड़ई में गंभीर हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार से जा रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बुरी तरह से जा टकराई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 7 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में दो बच्चे और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक इस सड़क दुघर्टना में 12 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।

क्षेत्रीय निवासियों से मिली सूचना के आधार पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक केवल 04 मृतकों की ही पहचान हो सकी है। देखिए सूची:

1. श्रीमती उषा देवी लकड़ा पति अनिल कुमार लकड़ा उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम घोंसी पंडरीपानी थाना- सीतापुर
2. रिलायंस लकड़ा पिता अनिल कुमार लकड़ा उम्र 5 वर्ष ग्राम घोसी पंडरीपानी थाना- सीतापुर
3. अजय वरदान लकड़ा पिता अमरसाय लकड़ा उम्र 40 वर्ष ग्राम सरनाडांड चिड़ापारा थाना-सीतापुर
4 . रोहित सिंह पिता मोहन कुमार सिंह उम्र 30 वर्ष ग्राम लमगांव थाना- लुण्ड्रा
 

Latest News

6 अगस्त को अपराह्न 3 बजे भाकपा कार्यकर्ता आईटीआई चौक पर देंगे विशाल धरना, विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्टर को सौंपेंगे राज्यपाल के नाम...

भाकपा राज्य परिषद में शामिल किए गए कोरबा के वरिष्ठ पार्टी सदस्यों/पदाधिकारियों का किया गया सम्मान कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)।...

6 अगस्त को अपराह्न 3 बजे भाकपा कार्यकर्ता आईटीआई चौक पर...

भाकपा राज्य परिषद में शामिल किए गए कोरबा के वरिष्ठ पार्टी सदस्यों/पदाधिकारियों का किया गया सम्मान कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद...

More Articles Like This