भाजपा दर्री मंडल के रुमगढ़ा स्थित शक्ति केंद्र में कामकाजी बैठक संपन्न, बूथ व्यस्था संबंधी बातों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश 

Must Read

by अशोक अग्रवाल                                                सार्थक दुनिया न्यूज़, दर्री (कोरबा) | सितंबर 25, 2022

कोरबा | भाजपा दर्री मंडल की आवश्यक कामकाजी बैठक सामुदायिक भवन शिवनगर रुमगढ़ा में जिले के संगठन सहप्रभारी गोपाल साहू के मुख्य आतिथ्य व मण्डल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर के अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में श्री साहू द्वारा जीवन सहयोग राशि की बुक जमा करने, कार्य विस्तार योजना, सरल पोर्टल, मोदी जी की ‘मन की बात’ देखने सहित सभी बुथों में व्यवस्था संबंधी बातों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उनके द्वारा कार्यकर्ताओं को बहुद्देशीय मार्गदर्शन भी दिया गया।

आयोजित इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यसमिति सदस्य तुलसी ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू, महामंत्री मनोज लहरे, उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, पार्षद पूराइन बाई कंवर, शक्ति कद्र संयोजक सीताराम राठौर, डॉ घनश्याम साहू, कोमल सिदार, राजकुमार दीवान, कामता साहू, कमला राठौर, किशोर प्रधान सहित शक्ति केंद्र के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Latest News

‘बालको’ ने भारत के सबसे बड़े स्मेल्टर से किया पहली धातु का उत्पादन, ‘वैश्विक मिलियन टन क्लब’ में हुआ शामिल

• भारत की सबसे बड़ी 525 केए स्मेल्टर से पहले धातु का उत्पादन प्रारंभ• देश के एल्यूमिनियम बाजार के...

More Articles Like This