बिलासपुर में 29 से 31 अक्टूबर तक होगी अंडर 23 नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता, देशभर के 1100 से ज्यादा खिलाड़ी करेंगे शिरकत

Must Read

बिलासपुर, सार्थक दुनिया न्यूज़ | बिलासपुर में 29 अक्टूबर से 31अक्टूबर तक द्वितीय अंडर तेईस नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। बहतराई के बी.आर.यादव एथलेटिक्स स्टेडियम में यह खेल समारोह आयोजित होगा। देश के विभिन्न राज्यों, यूनियन टेरिटरी, विभिन्न खेल संघों सहित 45 संस्थानों से संबद्ध लगभग 1100 खिलाड़ी, कोच, प्रशिक्षक एवं खेल अधिकारी इसमें हिस्सा लेंगे।

आयोजन की तैयारी के लिए जिला कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में जिला एथलेटिक्स संघ सहित विभिन्न खेल संघों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक आज यहां मंथन सभा कक्ष में आयोजित की गई। राष्ट्रीय स्तर के इस खेल प्रतियोगिता की कामयाबी के लिए विभिन्न संघों एवं अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सर्वसम्मति से कलेक्टर सौरभ कुमार को आयोजन समिति का अध्यक्ष एवं नवपदस्थ नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला एथलेटिक्स संघ एवं छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है।
कलेक्टर सौरभ कुमार ने बैठक में कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का बिलासपुर में आयोजित किया जाना हमारे लिए गौरव की बात है। सभी के सहयोग से इसे हम सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे। उन्होंने 20 अक्टूबर तक तमाम तैयारियां पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
जिला एथलेटिक्स संघ बिलासपुर के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में प्रारंभिक आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ का चयन एवं इसमें भी हमारे बिलासपुर शहर का चयन हमारे लिए बड़ी गौरव की बात है। प्रतियोगिता के अंतर्गत, दौड़, लम्बी कूद, उंची कूद, गोला फेंक, हर्डल दौड़, भाला फेंक आदि ट्रेक एण्ड फील्ड खेल गतिविधियां होंगी।
इन कामों में बेहतर समन्वय एवं तालमेल के लिए अलग-अलग समितियां जैसे -रिसेप्शन समिति, मैदान व्यवस्था समिति, स्टोर समिति, भोजन एवं स्वल्पाहार समिति, परिवहन समिति, आवास समिति, प्रचार समिति, सुरक्षा एवं अनुशासन समिति, स्वास्थ्य समिति, स्मारिका प्रकाशन समिति, स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार आदि समितियों का गठन किया गया। बैठक में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जय सिंह भाटिया, डीएफओ कुमार निशांत, एडीएम आर.ए.कुरूवंशी, एडिशनल एसपी राकेश जायसवाल, जिला खेल अधिकारी सुधा सिंह सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

 

Latest News

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को दिया बढ़ावा

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया।...

बालको ने भारतीय डाक सेवा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता को...

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन भारतीय डाक सेवा, बिलासपुर...

More Articles Like This