बिग ब्रेकिंग: रायगढ़ जिले के गांव भेलवाटिकरा में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग गंभीर रूप से झुलसे, सभी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती..; एक महिला की हालत गंभीर

Must Read


By लक्की गहलोत, संवाददाता, रायगढ़


रायगढ़ | रोज़ी रोटी कमाने के लिए बाहर से आकर रायगढ़ जिले के ग्राम भेलवाटिकरा स्थित ईंट भट्टा में काम करने वाले 4 मजदूर आज शाम को बेे-मौसम गिरी आकाशीय बिजली से बुरी तरह से झुलस गए हैं। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


ये सभी प्रवासी मजदूर ईंट भट्ठा परिसर में ही झोपड़ी बनाकर अपना गुजर-बसर कर रहे थे। आज शाम को बदलते मौसम के बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से न केवल उनकी झोपड़ी बुरी तरह जलकर खाक हो गई बल्कि वहां मौजूद 4 मजदूर भी बुरी तरह से झुलस गये। घायलों में एक पुरुष एवं 3 महिलाएं शामिल हैं। इन सभी को सरपंच और पुलिस कर्मियों के आकस्मिक सहयोग और 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार आकाशीय हादसे में बुरी तरह झुलसी एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आकाशीय बिजली से घायल हुए मजदूरों में धामाबाई जांगड़े पत्नी सादराम कुर्रे उम्र 35 साल ग्राम सिंघनसरा जांजगीर-चांपा, कु.नीरा पुत्री लखन जांगड़े उम्र 20 वर्ष ग्राम डूमरभांठा खरसिया,
दिनेश्वरी महिलांगे पुत्री गनेश्वर उम्र 13 वर्ष झारीडीह खरसिया और अंजोर साय सोनवानी पिता मुनुराम सोनवानी उम्र 50 साल ग्राम सोनादुला जांजगीर-चांपा शामिल हैं।

 

Latest News

वैष्णव महासभा अध्यक्ष की उपस्थिति में लैलूंगा मंडल के पदाधिकारी नियुक्त किए गए

रायगढ़ । लैलूंगा, झगरपुर में वैष्णव महासभा का एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन मंडी प्रांगण ने सम्पन्न हुआ। आयोजन...

More Articles Like This